एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से हड़कंप, दो शव घर पर तो दो मिले नदी किनारे

--Advertisement--

Image

देहरादून- अतुल उनियाल 

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता में मां-बेटी समेत परिवार के लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।

मृतकों में दो महिलाएं और दो युवक शामिल

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में दो महिलाएं और दो युवक शामिल हैं। पुलिस को मृतक अंकित की मां और नानी का शव घर पर मिला है। जबकि अंकित और उसके ममेरे भाई उदित के शव नदी किनारे झाड़ियों में मीला है।

निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कंप

एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों महिला व दोनों युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद है। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...