मिस्टर हिमाचल और मिस्टर इंडिया रनर उप तुषार बलोरिया को केवल सिंह पठानियां ने किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर बिधानसभा क्षेत्र के मच्छयाल गाँव का रहने वाला 23 बर्षीय युवा ने बॉडी बिल्डर में प्रदेश और नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखार कर 13नवंबर 2021 को मंडी में मिस्टर हिमाचल का खिताब अपने नाम किया और 27 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मिस्टर इंडिया में दूसरे स्थान हासिल किया।

उसकी खुशी में ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर ने आज रैत कांग्रेस कार्यालय स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने तुषार बलोरिया को हार पहनाकर स्वागत किया और शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही तुषार बलोरिया उसके पिता राजेश बलोरिया ओर दादा जगदीश बलोरिया ओर नाना को भी इस खुशी के मौके पर सम्मानित किया।

पठानिया ने कहा की बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में गर्व की बात है कि शाहपुर का बेटा तुषार बलोरिया ने गांव,जिला,प्रदेश का नाम मिस्टर हिमाचल का खिताब अपने नाम किया और मिस्टर इंडिया के लिए दूसरे स्थान पर रह कर देश का नाम रोशन किया है उसके लिए तुषार ओर उसके माता पिता एव पूरा परिवार को बधाई के पात्र है।तुषार बलोरीया ओर उनके माता पिता और पूरे परिवार को मैं ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी की तरफ से शाहपुर बासियों की तरफ से बहुत बहुत बधाई देता हूं।

जब भी युवा युवतियां ऐसे नाम कमाते है तो एक शाहपुर के लिए गर्व की बात होती है।पठानिया ने कहा कि शाहपुर बिधानसभा क्षेत्र के युवा युवतियों के लिए ऐसे संस्थान चाहिए जिसमें किसी भी क्षेत्रमे अपनी प्रतिभा को निखार कर अपने गांव,बिधानसभा क्षेत्र ,जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर सके।ओर जिम,स्पोर्ट्स एकेडमी या मैदान में जा कर माइनर खेलो में भाग ले जिससे युवा नशे से दूर रहे।उसके लिए मैं वचनबद्ध हूं।

मिस्टर हिमाचल तुषार बलोरिया ने युवाओं को संदेश दिया कि आज जो भी मैं इस मुकाम पर हु ये सब मेरे माता पिता और बजुर्गो के आशीर्वाद से हु।तुषार बलोरिया ने कहा कि युवा साथी हमेशा आगे बढे ओर अपने परिवार गाँव ओर प्रदेश का नाम रोशन करे और नशे से दूर रह कर जिम,स्पोर्ट्स ,ओर खेलो में अपना ध्यान दे।

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ,कैप्टन बाली राम एस०टी० शाहपुर समुदाय सभा अध्यक्ष, नीना ठाकुर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,प्रदीप बलोरिया, दुर्गा दास, अजय कुमार,विपुल पटाकू,जागीर सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर ,आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...