आपसी विवाद के चलते दो स्कूली छात्रों की चाकू से गोद कर की हत्या

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रोहतक के गिरावड़ एवं सुनारियां गांव में आपसी विवाद के चलते स्कूल से लौट रहे 2 छात्रों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदातों संबंधी परिजनों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

पहली घटना :

महम खंड के गांव गिरावड़ में 12वीं क्लास में पढऩे वाले छात्र साहिल का करीब 4 मास पूर्व नजदीकी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। विवाद सोशल अकाऊंट फोटो लगाने को लेकर शुरू हुआ था लेकिन पारिवारिक सदस्यों ने आपस में मामले को निपटा दिया।

बावजूद इसके मंगलवार को साहिल दोपहर 2 बजे के बाद स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक करीब 6 युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलते ही लाखन माजरा पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफ.एस.एल. टीम को बुलाया गया।

उप पुलिस अधीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि साहिल के पिता कप्तान सिंह की शिकायत पर आरोपी हिमांशु व आशु सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना :

गांव सुनारिया निवासी 18 वर्षीय साहिल उर्फ मोहित 12वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को वह गांव के ही एक स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया जिसके बाद उन युवकों ने उस पर चाकुओं से वार कर दिए और फरार हो गए। साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पी.जी.आई.एम.एस., रोहतक के ट्रामा सैंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंचे। मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में सुनारिया निवासी आदर्श, गौरव, सुमित उर्फ नीतू और कालिया पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...