नूरपुर : शरारती तत्वों ने लगाई खेत में आग

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत 

उपमंडल नूरपुर के सुलयाली गांव में खेतों में रखी पराली में आग लगने से लगभग 1 लाख के कीमत की पराली जलकर नष्ट हो गई !आग के कारण खेतों में लगाए मक्का का चाटा भी जलकर खाख हो गया !

प्रभावित किसान रंजीत सिंह, कमलजीत ,विजय इत्यादि ने बताया कि रात 11:00 बजे के करीब किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस चौकी सदवां को सूचित करते हुए फायर ब्रिगेड को भिजवाने का आग्रह किया! लेकिन सुबह तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची !जिसके चलते उनकी पराली जलकर खाख हो गयी।

उन्होंने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड जल्द मोके पर पहुंच जाती तो उनकी बहुमूल्य पराली पूरी नही जलती।इन लोगों ने आशंका जताई है कि फायर ब्रिगेड को विधिवत सूचना ही नहीं दी गई! इस बारे जब संबंधित पुलिस अधिकारी सदवाँ से जानना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला!

प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने काफी इंतजार के बाद टुल्लू पंप की सहायता से कुएं के पानी से आग पर भयंकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन पराली को नहीं बचा पाए! भारत सरकार के आदेश नुसार खेतों में प्रणाली जलाना अपराध है फिर कौन शरारती तत्व है.

जिसने इस को अंजाम दिया। उधर पचायत की कारगुजारी पर भी लोगों में चर्चा है कि उन्होंने नूरपुर प्रशासन को सूचना दी होती कैसे सम्बंधित विभाग रात को मौके पर नहीं पहुचते। नुरपुर प्रशासन ने इस प्रकरण. में रिपोर्ट मांगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...