पड्डल में लोगों के अवलोकन को 31 दिसंबर तक लगी रहेगी विकास प्रदर्शनी

--Advertisement--

Image

11 विभागों ने सजाई है विकास प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 को अवलोकन कर की थी खूब प्रशंसा।

मंडी- नरेश कुमार 

हिमाचल सरकार के 11 विभागों द्वारा पड्डल मैदान में सजाई प्रदर्शनी लोगों के अवलोकन को 31 दिसंबर तक लगी रहेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सरकार का चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों ने मंडी के पड्डल मैदान में विकास प्रदर्शनी लगाई है।

इसमें प्रदेश की विकास यात्रा को दिखाने के साथ साथ 4 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पड्डल में बने प्रदर्शनी डोम में जाकर इस शानदार प्रदर्शन का अवश्य अवलोकन करें।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर को पड्डल में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने स्वयं हर स्टॉल में जाकर वहां प्रदर्शित सामग्री को बारीकी से देखने के साथ ही पूरी दिलचस्पी से उसकी जानकारी ली थी।

प्रदर्शनी में इन 11 विभागों की विकास योजनाओं की झलक।

प्रदर्शनी में सरकार के 11 विभागों ने प्रदेश की विकास यात्रा दिखाने के अलावा एक विशेष थीम के साथ पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया है। इनमें कृषि विभाग ने अपने स्टॉल में जहां प्राकृतिक खेती की थीम रखी है।

वहीं सूचना प्रौद्योगिकी एवं राजस्व विभाग ने ड्रोन टेक्नोलॉजी व आपदा न्यूनीकरण, जल शक्ति विभाग ने जन जीवन मिशन को थीम बनाया है, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण की डबल डोज को थीम बनाया है।

पर्यटन विभाग ने ‘हैवनली हिमाचल’, उद्योग विभाग ने आत्मनिर्भर हिमाचल-आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूह व सशक्तिकरण को थीम बनाया है।

सामाजिक कल्याण विभाग ने पोषण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व सक्षम अभियान, लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उद्यान विभाग ने खुंब खेती और ऊर्जा विभाग ने हरित विद्युत थीम के साथ उपलब्धियों को दर्शाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...