अस्पताल में रखे कबाड़ का निपटान करे अस्पताल प्रशासन : डीसी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर उपायुक्त पंकज राय ने मंगलवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहे विकास कार्यो का किया निरीक्षण।

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

उपायुक्त पंकज राय ने मंगलवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहे विभिन्न कार्यो का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के सामने रखे कबाड़ का शीघ्र निपटारा करने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के बाहर रोगियों व तीमारदारों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से अस्पताल तक निर्मित पैदल रास्ते के निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के समीप पार्किग के निर्माणस्थल तथा शहीद पार्क में लगाए जा रहे हाई मास्ट फ्लेग के कार्यो का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को शहीद पार्क के मुख्य गेट को बड़ा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बामटा चौक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को चौड़ा करने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तृप्ता होटल के समीप सड़क को चौड़ा करने तथा ग्राम पंचायत बामटा के पंचायतघर के समीप सड़क के किनारे पैदल चलने के लिए रास्ता बनाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने आइटीआइ गेट के समीप अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम सदर को निर्देश दिए। उन्होंने कालेज चौक के सुधार के लिए के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान के एक कोने में दादा दादी पार्क को विकसित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीन कुमार चौधरी, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र सिंह जुबलानी, तहसीलदार सदर हरि सिंह यादव, डा. सतीश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...