कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह आयोजन में ब्लाक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने लिया भाग

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के‌ मौकै पर आज स्वाना में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताया गया, कांग्रेस पार्टी का‌ स्वतंत्रता संग्राम में‌ क्या योगदान रहा, कांग्रेसी नेताओं ने क्या-क्या कुरबानियां दी।

कांग्रेस की‌ वर्तमान नीतियां तथा प्रोग्राम क्या हैं। कांग्रेस के बिना किस तरह समाज में असहिष्णुता है, किस तरह इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है, कैसे इतिहास को बदलने‌ की कोशिश हो रही है, किस‌ तरह‌ गंगा-यमुना‌ की संस्कृति ‌को खत्म‌‌ किया जा रहा है, किस तरह धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। इन सब‌ विषयों‌ पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है।  हमारे महान नेताओं ने भारत की एक मजबूत बुनियाद रखी थी। जिस कारण आगे चलकर हमने एक सशक्त भारत बनाया।

ब्लाक अध्यक्ष जसवां परागपुर सुरिदर मनकोटिया ने कहा जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं की, कोई योगदान नही रहा वे आज आजादी का हमें मतलब समझा रहे हैं। हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली। आज जो हम नया भारत देख रहे हैं, वह सब कांग्रेस के कारण है।

हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने इस देश की आजादी के लिए अनगिनत बलिदान दिए, जिन्हें भविष्य में भी याद किया जाता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...