कांगड़ा में आयोजित पांचवी (5वीं) दो दिवसीय ओपन चैस चैंपियनशिप का समापन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

कांगड़ा में चल रही दो दिवसीय पांचवी ओपन चैस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन आज हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कांगड़ा चैस क्लब व उप मण्डलीय खेल परिषद कांगड़ा की ओर से सूद भवन कांगड़ा में करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉक्टर राजेश शर्मा पहुंचे। जिन्हें क्लब के सदस्यो द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता को दो वर्गो में विभाजित किया गया था। ओपन व अंडर-15 वर्ग। इसमें लड़के, लड़किया, महिलाएं, पुरुष सभी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 116 खिलाडियो को भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से यहां पर पहुंचे थे।

हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मूमेंटो, सर्टिफिकेट के साथ साथ नकद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद अंडर 15 लड़को में पहले स्थान पर अरनव राजेश शाहपुर, पार्थ सेठी दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर अतिकेश ठाकुर रहे।

वही लड़कियो में पहले स्थान पर केशवी ज्वालाजी से, दूसरे स्थान पर अकाशी धर्मशाला से, तीसरे स्थान पर दिव्या सूद गगरेट से विजेता रही। इसी प्रकार ओपन कैटेगरी में हिमाशु गर्ग पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर हरीश शर्मा दिल्ली से, तीसरे स्थान पर बलविंद्र सिंह अमृतसर से विजेता रहे। बेस्ट लोकल खिलाड़ी में धीरज शर्मा, अंडर 7 में प्रणव ठाकुर मंडी से, अंडर 9 में यजस शर्मा, अंडर 11 में रितेश भारद्वाज रहे, वहीं बेस्ट वैटरन तुलसी राम शर्मा विजेता रहे।

इस प्रतियोगिता में प्रवीण शर्मा, अनिल शर्मा, कुलवंत राणा, अनुभव शर्मा, दिनेश राजपूत, अजय, कांगड़ा क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा व सचिव दीपक चुग आदि सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...