पुलिस ने राहगीर महिला चरस के साथ धरी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा में चरस सहित 1 महिला धरी गई, पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी चंबा अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार विकास खंड सलूणी के मेरनु में स्टेट नार्कोटिक्स की टीम गश्त पर थी तो भुनाड़ नड्डल की तरफ से एक महिला पैदल चली आ रही थी। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह एकदम से पीछे मुड कर भागने लगी। उसकी इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस ने तुरंत महिला का रोक कर उससे पूछताछ की तो महिला बुरी तरह से घबरा गई। पुलिस टीम ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली। बैग से पुलिस को 306 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान नीलमा निवासी उपमंडल सलूणी के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि महिला को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...