विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट, हिमाचल प्रदेश पहली बार बना चैंपियन

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को हराकर इतिहास रच दिया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में हिमाचल ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 314 रन बनाए, जवाब में हिमाचल ने 47.3 ओवर में 299 रन बनाए लेकिन मैच के अंतिम लम्हों में अंधेरा हो गया. इसके बाद वीजेडी मैथड के तहत हिमाचल को विजेता घोषित कर दिया गया.

बता दें हिमाचल ने पहली बार कोई घरेलू टूर्नामेंट जीता. हिमाचल ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम की. हिमाचल प्रदेश की जीत में युवा ओपनर शुभम अरोड़ा ने बड़ी भूमिका अदा की.

अपना सिर्फ 8वां लिस्ट ए मैच खेल रहे शुभम अरोड़ा ने 131 गेंदों में नाबाद 136 रन बनाए. शुभम अरोड़ा ने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया.

अमित कुमार ने भी 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अंत में कप्तान ऋषि धवन ने 23 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...