हादसा : बाइक सवार को घसीटता ले गया गाड़ी चालक, छलांग लगाकर बचाई जान

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू 

परौर-लाहला संपर्क मार्ग में शनिवार देर रात्रि करीब 7 बजे एक भयंकर दुर्घटना हुई। परौर से लाहला की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को लाहला की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरस्त हुई कि गाड़ी वाला बाइक को लगभग 250 से 300 मीटर तक घसीटता ही ले गया। गनीमत यह रही कि जब टक्कर हुई तो बाइक सवार ने एकदम से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे (बाइक सवार को) पालमपुर अस्पताल ले गए। बाइक सवार की पहचान अरुण कुमार पुत्र मुल्तान सिंह निवासी हंगलोह के रूप में हुई है।

भवारना पुलिस थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि इस दुर्घटना में गाड़ी चालक नशे में था, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related