शराब तस्कर ने की पुलिस जवानों को कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे कर्मचारई

--Advertisement--

Image

कीरतपुर में गिरफ्तारी, 21 पेटी देशी शराब भी बरामद,हिमाचल में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, पंजाब में आबकारी अधिनियम के तहत केस

नालागढ़- सुभाष चंदेल 

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में शराब तस्कर ने इंटर स्टेट बैरियर दभोटा में तैनात पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की। दरअसल शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर जब पुलिस कर्मियों ने आल्टो कार को रोकने का प्रयास किया की, तो कार चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, गनीमत यह रही कि पुलिस कर्मियों ने तुरंत छलांग मार कर जान बचा ली।

आरोपी कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद भरतगढ़ (पंजाब) की ओर भाग गया, लेकिन कीरतपुर में पंजाब पुलिस ने उसे धर दबोचा। पंजाब पुलिस ने आरोपी की कार से 21 पेटी देशी शराब की बरामद की है।

फिलवक्त नालागढ़ पुलिस ने जहां इस संदर्भ में हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ धारा 307, 353 के तहत हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं पंजाब पुलिस ने आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज अवैध शराब की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के मामले को हिमाचल स्थानांतरण की मांग की जाएगी। आल्टो कार में 21 पेटी देशी शराब बरामद की गई है, जो कि चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी।

उधर, पुलिस चौकी दभोटा के मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह ने बयान दर्ज करवाया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे जब वह नाकाबंदी ड्यूटी पर पर था, तो उस दौरान यह वाक्या पेश आया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...