कालेज प्रिंस‍िपल ने की छात्रा से छेड़छाड़, फोन पर महिला स्‍टाफ के बारे में भी की आपत्तिजनक बातें

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

जिला शिमला में रोहडू के पीजी कालेज सीमा के प्राचार्य के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित प्राचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन बीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा कालेज के प्रधानाचार्य पर कालेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

पीडि़त छात्रा ने कालेज में गठित वूमेन सेल को शिकायत पत्र  देते हुए प्रिंसिपल की रिकार्डिंग सुनाई। इसके बाद कालेज में छात्राओं के अधिकारों की रक्षा व सुरक्षा के लिए गठित वूमने सैल की तरफ से पुलिस थाना रोहडू में प्राचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज करावाई गई है।

इस मामले में आरोप है कि कालेज प्रिंसिपल छात्रा को मोबाइल पर फोन कर बरगलाने का प्रयास कर रहा था। एक शिक्षक के इन घ‍िनौने काम की छात्रा के पास रिकार्डिंग मौजूद है, जिसमें वह कालेज के महिला स्टाफ को लेकर पर भी आपत्तिजनक बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 ए और डी के तहत एफआइआर दर्ज कर दी है।

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्‍होंने बताया पुलिस आरोपित प्राचार्य की तलाश कर रही है। इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने के लिए प्राचार्य से बात करने का जब प्रयास किया गया तो उनका फोन नंबर बंद पाया पाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...