बस ने ट्रक को मारी टक्कर, बस सहित फरार हुआ चालक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

शनिवार सुबह एनएच 205 पर एक तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा गरामौडा नामक स्थान पर हुआ। यह निजी टूरिस्ट बस मनाली से मुज्जफरनगर जा रही थी वहीं ट्रक बिलासपुर की तरफ आ रहा था। गरामौडा पहुंचने पर बस ने ट्रक को सामने से टक्कर मार दी और बाद में चालक बस को भगा ले गया।

बस में सवार लोगों के अनुसार घटनास्थल वाले स्थान पर सड़क किनारे पहले ही एक ट्रक पलटा हुआ था जिस कारण सड़क पर बची कम जगह से बस निकालते समय यह हादसा पेश आ गया। बाद में पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस को देहनी नामक स्थान के पास रोका गया।

हादसे में बस के फ्रंट शीशे टूट गए लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोटें नहीं आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...