61 पदों पर 1900 अभ्यर्थियों ने लिया काऊंसलिंग में भाग

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

नर्सरी मिडिल स्कूल धर्मशाला में कला अध्यापकों के 61 पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग वीरवार को समाप्त हो गई है। 4 दिनों की काऊंसलिंग में प्रदेश भर से करीब 1900 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। वीरवार को जिला हमीरपुर, बिलासपुर व सिरमौर के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। करीब 416 अभ्यर्थियों ने काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। 20 दिसम्बर से काऊंसलिंग प्रक्रिया शुरु हुई थी। 20 दिसम्बर को जिला कांगड़ा, 21 को मंडी, कुल्लु, किन्नौर व लाहौल-स्पीति, 22 को चम्बा, ऊना, शिमला व सोलन जिला के अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग हुई है।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार धीमान ने कहा कि नर्सरी मिडिल स्कूल धर्मशाला में करवाई जा रही अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग समाप्त हो गई है। शांतिपूवर्क ढंग से यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। अब स्कू्रटनिंग की जाएगी। उसके बाद ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...