टांडा मेडिकल काॅलेज में अचानक बंद हुई लिफ्ट,15 मिनट तक फंसे रहे 8 लोग

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

डा‍ॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा में प्रशासन द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों को हर उचित सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर ये दावे कितने सही साबित होते हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब सुपर स्पैशलिस्ट में लगी लिफ्ट अचानक बंद हो गई। इस दौरान 8 लोग भी लिफ्ट में फंस गए।

लिफ्ट में सवार लोगों ने जब आपातकालीन हॉर्न का प्रयोग करना चाहा तो वे सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो गया, ऐसे में लगभग 15 मिनट तक लोग लिफ्ट में ही फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे लोगों का कहना है कि अचानक लिफ्ट के बंद होने के बाद जब कहीं से भी उन्हें मदद नहीं मिली तो हार मान ली। अचानक लिफ्ट फिर चली और वे लिफ्ट से बाहर निकले।

उन्होंने कहा कि इस बारे अस्पताल स्टाफ को भी बताया लेकिन उन्होंने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। लिफ्ट में फंसे लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से अस्पताल में परेशानी अगर बीमार लोगों को आती है तो यहां इलाज के लिए कौन आएगा।

इस बारे टांडा बिजली विभाग के एसडीओ अशोक ठाकुर का कहना है कि उन्हें इस बारे जानकारी मिली है। कम्पनी से बात हुई है। अगर लिफ्ट में कोई खराबी है तो जल्द ठीक करवा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...