एचपीयू शिमला परिसर में छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, तीन घायल

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) परिसर शिमला में छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार सुबह खूनी झड़प हुई है। इसमें तीन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। विधि विभाग ब्लॉक के बाहर किसी बात को लेकर एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच पहले बहसबाजी हुई। इसके बाद देखते ही देखते छात्र गुट कार्यकर्ता भीड़ गए और एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने लगे।

इस झड़प में धारदार हथियारों का इस्तेमाल करने की सूचना भी है। घायल तीन छात्रों को एचपीयू के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के तुरंत बाद थाना बालूगंज और समरहिल चौकी से पुलिस पहुंची है, परिसर में पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं।

दोनों छात्र संगठन एक-दूसरे को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। घटना के बाद से परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी विवि में कई बार छात्र संगठनों के बीच खूनी संघर्ष हो चुके हैं। हिंसा के माहौल से परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...