सरकार ने खोले रोजगार के द्वार,हिमाचल प्रदेश के कई विभागों में 554 पदों पर भर्ती

--Advertisement--

Image

हिमाचल में जेओए के 278,स्टाफ नर्स के 85 पदों सहित 554 पर निकली भर्ती,6 दिसंबर से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 5 जनवरी अंतिम तिथि। 

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 554 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 200, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट) के 78 और स्टेनोटाइपिस्ट के 66 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 6 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। साथ ही आवेदन की आखिरी तिथि 5 जनवरी होगी।

ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ज्यादातर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट आईटी के 200 पद भरे जाएंगे। इन 200 पदों में से सबसे ज्यादा 148 पद अकेले राज्य विद्युत बोर्ड में भरे जा रहे हैं। विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों में स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पद भरे जाएंगे।

राज्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट अकाउंट के 78 पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स के 85 पद, ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट के 18 पद, लेबोरेटरी अस्सिटेंट के 16 पद और मेडिकल लेबोरेट तकनीशियन के 10 पद भरे जाएंगे।

टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग में फील्ड इन्वेस्टिगेटर, आयुष विभाग में लेबोरेटरी तकनीशियन, आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर, नगर निगम शिमला में सेनेटरी इंस्पेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यिकीय सहायक, लोक निर्माण विभाग में जूनियर तकनीशियन इलेक्ट्रिकल के पद भरे जाएंगे।

हिमफेड में अकाउंटेंट, भाषा एवं संस्कृति विभाग में लाइब्रेरियन, नगर निगम धर्मशला में जूनियर अकाउंटेंट, राज्य विद्युत बोर्ड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल, स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट, उद्योग विभाग में माइनिंग इंस्पेक्टर सहित अन्य पद भी भरे जा रहे हैं।

फोटो सोर्स: गूगल इमेजेज

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 6 दिसंबर से आयोग की बेवसाइट पर आवेदन करने का लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...