कुलदीप शर्मा ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि किसान बिल वापिस लिए गए इसके लिए नरेंद्र मोदी  का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा हमेशा ही भारत वासियों के प्रति सही फैसले लिए गए और मंथन करने के बाद जैसे ही उन्हें लगा कि किसानों द्वारा बिल का जो विरोध किया जा रहा है। उसको देखते हुए कहीं ना कहीं उन्होंने यह बड़ा और अहम फैसला लिया कि सभी किसान बिल वापस लिए जाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि देश लगातार मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है तथा आगे भी बढ़ता रहेगा। आज भारतवर्ष को पूरे विश्व में विश्व गुरु के रूप में जाना जाता है । यह नरेंद्र मोदी तथा भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं ।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में विकल्प हमेशा खुले रहते हैं तथा वे विरोधियों को कहना चाहते हैं कि राजनीति में विकल्प का मार्ग कभी भी बंद नहीं होता तथा जो विरोधी यह कह रहे हैं, कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह बिल वापस लिए गए हैं तो उन्हें वह कहना चाहते हैं कि बिल वापस लेना विधानसभा चुनावों को लेकर लिया गया फैसला नहीं है, अपितु यह माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में लिया गया फैसला है।

साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में आने वाले सभी विधानसभा चुनावों में बीजेपी बहुमत हासिल करेगी तथा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों में बीजेपी की सरकार बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...