
पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के उच्च अधिकारी डॉक्टट निर्मल सिंह द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि जिला पठानकोट में कुल 15 मंडिया है। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए 5 सब यार्ड भी बनाये गए है । आज तक ज़िले पठानकोट में 25092 मीट्रिक टन आमदन हुई है। जिसमे पंजाब सरकार कि खरीद एजेंसिया जिसमे प्रमुख तोर पर पठानकोट पनसप, मार्कफेड वेअर हाउस कॉर्पोरेशन और भारत सरकार कि खरीद एजेंसी FCI द्वारा 23626 मीट्रिक टन कि खरीद कि गई है।
जिसकी कुल पेमेंट 32.42 करोड़ रुपये बनती है जिस में 31.86 करोड़ रुपए की पेमेंट कि जा चुकी है और इसकी परसेंटेज 48 घंटो के अनुसार 98.28 % बनती है। खरीदी हुई जीरी कि 88 % लेफ्टिंग भी कि जा चुकी है। मंडियों में खरीद का प्रबंध तसली बक्श है। किसानो में ख़ुशी कि लहर है और आड़तिये भी अपना पूरा उत्साह दिखा रहे है। जिला पठानकोट में पंजाब सरकार के वचनो के अनुसार 48 घंटो में पेमेंट और 72 घंटो में लेफ्टिंग हो रही है।
