प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 3 पर्यटकों की मौत, 10 और फंसे

--Advertisement--

Image

बर्फबारी में फंसे मुंबई, गोवा के पर्यटकों में एक महिला शामिल

स्टाफ, रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर में मौसम की मार पर्यटकों को झेलनी पड़ रही है। यहां रोहडू के जांगलिक से किन्नौर के सांगला आ रहे 13 पर्यटक रास्ते में फंस गए, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 पर्यटक शिमला जिले के रोहडू के जांगलिक से किन्नौर जिले के बरुआ कंडे होते सांगला आ रहे थे।

विपरीत मौसम परिस्थितियों व बर्फबारी के कारण इनमें से 3 पर्यटकों की रास्ते मे मृत्यु हो गई है, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा राहत व बचाव कार्य आरम्भ कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिये पुलिस दल को बरुआ कंडा भेजा गया है और आज शाम तक सभी 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल कर कड़छम लाया जा रहा है। तीन शवो को लाने के लिये आईटीबीपी के जवानों का एक दल मौके पर भेजा गया है।

जिला मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार ये सभी पर्यटक मुंबई व गोवा से सम्बंधित है इनमें एक महिला भी शामिल हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले में आने वाले सभी पर्यटकों व अन्य से आग्रह किया है कि खराब मौसम व बर्फबारी के चलते जिले के ऊंचे स्थानों, चोटियों व कड़ों पर न जाये ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने जिला वासियो से भी आग्रह किया कि यदि अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...