
कांगडा, राजीव जसवाल
त्योहारी सीजन के चलते रविवार को भी कांगड़ा बाजार खुला रहेगा।
व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी व्यापारियों से सलाह लेने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।
जानकारी देते हुए उन्होंने कहा करवा चौथ के साथ-साथ आने वाले दिनों में त्योहारों के चलते सभी व्यापारिक संस्थान रविवार के दिन खुले रहेंगे।
