बस स्टैंड के बाहर कमाई के जरिए पर पीला चलता देख रो पड़े दुकानदार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो

बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर शेष बचे 12 खोखो पर शनिवार सुबह पीला पंजा चलाया गया। जेसीबी के माध्यम से इन खोखो को गिराया गया। जैसे ही इन खोखों पर जेसीबी चलाई गई, तो दुकानदार रो पड़े। देखते ही देखते यहां बचे हुए 12 खोखो को शनिवार के दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में गिरा दिया गया।

गौरतलब है कि पहले ही कई खोखा धारक नगर परिषद द्वारा बनाई गई दुकानों में शिफ्ट हो गए हैं। शिफ्ट होने के बाद इनके खोखे पहले ही जमींदोज किए जा चुके है, लेकिन 12 खोखा धारक अपनी दुकानें खाली नहीं कर रहे थे। इन दुकानदारों की मांग है कि इन्हें नगर परिषद ग्राउंड फ्लोर की दुकानें बना कर दे। हालांकि नगर परिषद द्वारा बनाई गई ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें पहले ही आवंटित की जा चुकी है।

जब खोखा मार्केट से खोखो को हटाने की मुहिम शुरू की गई थी तभी कई दुकानदार नगर परिषद की दुकानों में शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर की दुकानें ले ली। कुछ समय के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी दुकानों का आवंटन किया गया है। दुकानों को छोड़ने से दुकानदारी पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। इसी के चलते कई दुकानदारों ने खोखे खाली नहीं किए।

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार के दिन लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शेष बचे हुए 12 खोखो को भी जेसीबी के माध्यम से गिरा दिया गया है। इस दौरान नगर परिषद हमीरपुर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर, तहसीलदार टोनीदेवी सहित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के समक्ष खोखो को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

खोखा धारक अश्विनी कुमार का कहना है कि उन्हें दुकानें बनाकर उसी साइज की दी जाए, जिस साइज की दुकान गिराई गई है। उन्होंने बताया कि अचानक से उनकी दुकानें गिराई गई। हालांकि इनकी अपील चीफ इंजीनियर के पास चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...