नंगल में बस की टक्कर के बाद टिप्पर से टकराई कार, हिमाचल के युवक की मौत; 20 दिन पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

Image

नंगल में बस की टक्कर के बाद टिप्पर से टकराई कार। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर घायल है। घायल को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

व्यूरो रिपोर्ट

नंगल में हरियाणा की दिल्ली से धर्मशाला जा रही बस की मारुति वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर के बाद वैगनआर को फिर दोबारा सड़क पर चल रहे एक टिप्पर ने टक्कर मारी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वैगनआर चालक हिमाचल के जिला ऊना के गांव मलाहती से चंडीगढ़ अपनी गाड़ी में जा रहा था।

मृतक चालक की पहचान लखविंदर सिंह (29) हिमाचल प्रदेश के ऊना के रुप में हुई है। वहीं कार में सवार दूसरा साथी संजीव कुमार गंभीर घायल है जिसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक लखविंदर सिंह की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। सड़क हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव जांदला के पास हुआ है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में दम तोड़ने वाला लखविंदर सिंह पुत्र बहाल सिंह हिमाचल के जिला ऊना में मारुति शो रूम में काम करता था। अभी दो दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को करवा चौथ का व्रत रुखवाने के लिए भाखड़ा बांध के पास उसके गांव छोड़ कर आया था। इस समय नव विवाहित पत्नी भाखड़ा बांध के निकट अपने घर में है, अभी तक उसे बताया नहीं गया है कि उसका पति लखविंदर सिंह सड़क हादसे में दम तोड़ चुका है।

बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के साथ जा रहा था। इंडियन आर्मी के सैनिकों के लिए बनी सीएसडी कैंटीन ऊना में काम करने वाला पूर्व सैनिक संजीव कुमार (39) पुत्र इकबाल सिंह वैगनआर नंबर एचपी 72-4428 में सवार था। संजीव भी बुरी तरह से घायल हुआ है जिसे नंगल से सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाने के बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

हादसे को अंजाम देने वाली हरियाणा पथ परिवहन निगम की बस नंबर एचआर 38-एन-7023 दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। नंगल पुलिस की ओर से एएसआई बलराम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाए जाने के साथ ही मृतक लखविंदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया जारी है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...