उद्योग के शेड की छत से गिरा कामगार, मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित माइल स्टोन उद्योग में कार्यरत एक कामगार की शेड की छत से गिरकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह पुत्र उजागर सिंह, 36 वर्ष निवासी शाहपुर हरियाणा की उद्योग में काम के दौरान शेड की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक उक्त उद्योग में शेड पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। बलविंदर की चार बेटियां है।

प्रारंभिक पड़ताल में जुटी पुलिस के अनुसार बलविंदर उद्योग के शेड पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाकर कार्य कर रहा था कि शेड की शीट कमजोर होने के चलते वह ऊपर से नीचे जा गिरा। उसे घायल अवस्था में बद्दी के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उद्योग मालिक के खिलाफ धारा 336, 304 ए आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। अगर उद्योग प्रबंधक की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...