उपभेक्ताओं को झटका: डिपो में दाल चना दो, माश छह रुपये किलो महंगी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश की 70 लाख आबादी को महंगाई के रूप में जोर का झटका दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतों में 15 से लेकर 37 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा कर चुकी है।

खाद्य तेल के बाद अब राशन के डिपुओं में मिलने वाली दालें भी महंगी हो गई हैं। दालों की कीमतों में दो से छह रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। एनएफएसए कार्ड धारकों को इस बार दाल चना 37 रुपये प्रतिकिलो की जगह 39 रुपये, जबकि दाल माश 54 की जगह 60 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी।

एपीएल कार्ड धारकों को दाल चना 47 के बजाय 49 रुपये, माह की दाल 64 के बजाय 70 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। एपीएल करदाताओं (एपीएल-टी) को दाल चना 70 के बजाय 72 और माश की दाल 88 के बजाय 94 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। बढ़ी कीमतें इसी माह से लागू होंगी।

हालांकि इस माह में प्रदेश भर की उचित मूल्यों की दुकानों में अभी दालों का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे उपभोक्ता पहले ही परेशान हैं। दिवाली पर इस बार प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा भी नहीं मिला। प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश की 70 लाख आबादी को महंगाई के रूप में जोर का झटका दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतों में 15 से लेकर 37 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा कर चुकी है।

खाद्य वस्तुओं की कीमतों का निर्धारण प्रदेश सरकार के स्तर पर होता है। कुछ दालों के दाम बढ़े हैं। जैसे सप्लाई ऑर्डर जारी हुए, उसी क्रम में गोदामों में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। – पंकज शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...