बड़ा फैसला: एचआरटीसी पेंशनरों को 19 प्रतिशत डीए और चार प्रतिशत आईआर

--Advertisement--

Image

शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) परिवहन जेसी शर्मा और राज्य पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक में सरकार ने पेंशनरों को भविष्य की पेंशन के साथ 19 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 4 प्रतिशत अंतरिम राहत (आईआर) देने का निर्णय लिया।

शिमला-  जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) परिवहन जेसी शर्मा और राज्य पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक में सरकार ने पेंशनरों को भविष्य की पेंशन के साथ 19 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 4 प्रतिशत अंतरिम राहत (आईआर) देने का निर्णय लिया। यह भी तय हुआ कि अब पेंशनरों को हर माह के पहले हफ्ते में पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से हजारों पेंशनरों को लाभ मिलेगा। संगठन के पदाधिकारी केसी चौहान और सत्य प्रकाश शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि चिकित्सा बिलों को तीन माह के अंदर दो बराबर की किस्तों में देने पर भी सरकार ने हामी भर दी है। वहीं वर्ष 2015 से रुके डीए के मामले को चुनाव खत्म होने के बाद वित्त विभाग व प्रबंधन के अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...