24 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुल के साथ फंदा लगाकर दे दी जान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले की उटीप पंचायत के बनियाग गांव को जोड़ने वाले साल खड्ड पर बने पुल से फंदा लगाकर एक युवक ने जान दे दी है। युवक की पहचान सूरज (24) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव बनियाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को सदर थाना चम्बा पुलिस को साल खड्ड पर बने पुल से एक युवक द्वारा फंदे लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने पाया कि युवक का शव पुल से लगे फंदे के साथ लटका हुआ है। पुलिस ने शव को उतारा और कब्जे में लिया। इसके बाद मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

वहीं स्थानीय लोगों तथा परिजनों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साल खड्ड पर लोहे का बना यह पुल बनियाग गांव को जोड़ता है। हर रोज इस पुल से दर्जनों लोग पैदल आवाजाही करते हैं।

शुक्रवार को भी लोग पैदल आवाजाही कर रहे थे तो पुल के नीचे फंदे से लटक रहे युवक पर उनकी नजर पड़ी और पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि पहले भी युवक आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। इस बार रात को उसने यह कदम उठाया है।

एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...