द्रंग विधायक का विवादित बयान : पति की मौत के बाद एक साल तक मातम मनाती है महिलाएं

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजने के साथ ही राजनीति भी गरमा गई है। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और बयान दे रहे हैं। उपचुनाव की हलचल के बीच मंडी जिले से द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ठाकुर ने महिलाओं और प्रतिभा सिंह को लेकर एक बयान दिया है। भाजपा विधायक ने एक जनसभा के दौरान यह बयान दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी विधायक के इस बयान पर सवाल उठाया है।

दरअसल, मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारी माताएं बहनें, जिनका पति इस श्रृष्टि में नहीं रहते हैं, वो कम से कम एक साल तक मातम मनाते हैं। अब हमें पता नहीं है कि राजदरबार के लोग है, कैसें हैं, वो तो रामपुर बुशहर की रानी है और हमारी दो बार की सांसद रही हैं।

ऐसे क्या आफत आ गई है कि उनको सारे नियम छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए उतरी हैं। हालांकि, ये तो उनकी पार्टी ही जानें” लेकिन हमें सौभाग्य मिला है कि मंडी से सीएम जयराम ठाकुर बना है। विक्रमादित्य सिंह ने जवाहर ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह हैं भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर, जिनके संस्कार और मानसिकता नारी विरोध से ग्रस्त हैं।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग और मुख्यमंत्री जी का मौन रहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। विक्रमादित्य सिंह ने आगे लिखा कि जो दर्द हमारे परिवार को हैं, वह हम ही जानते हैं, पर महिलाओं और बेरोजगार युवाओं का दर्द भी कुछ कम नहीं हैं, जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ रहीं हैं, जिनके लिए प्रतिभा सिंह मैदान में उतरी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...