हिमाचल में प्रोफेशनल कोर्स कर बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर

--Advertisement--

Image

निजी विश्वविद्यालयों से प्रोफेशनल कोर्स कर बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ऐसे डिग्रीधारक बेरोजगार युवाओं को नामी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाएगा।

शिमला- जसपाल ठाकुर

निजी विश्वविद्यालयों से प्रोफेशनल कोर्स कर बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ऐसे डिग्रीधारक बेरोजगार युवाओं को नामी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाएगा। उपचुनाव के बाद नियामक आयोग प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन करेगा।

आयोग ने इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों से पासआउट विद्यार्थियों का रिकार्ड मांगा था। 900 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। अब आयोग ने कंपनियों से संपर्क साधा है, कंपनियों ने अपनी रिक्तियों व कार्य के बारे में आयोग के साथ चर्चा की है।

कई कंपनियां एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीटेक के अलावा अन्य कोर्स में डिग्री और डिप्लोमा किए विद्यार्थियों की भर्ती के लिए इच्छुक हैं। बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ सहित ऊना और सिरमौर स्थित कंपनियों के अलावा देश की नामी कंपनियों को बुलाया जाएगा। आयोग इसके लिए औद्योगिक एसोसिएशन के साथ भी समन्वय स्थापित कर रहा है। हाल ही में आयोग की निजी विश्वविद्यालयों के प्लेसमेंट समन्वयकों के साथ बैठक हुई थी।

अच्छा पैकेज मिलेगा तो दाखिले भी बढ़ेंगे

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने कहा कि हिमाचल को उच्च शिक्षा का हब बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सभी निजी विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को जब अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलेगी तो हिमाचल में दूसरे राज्यों से भी बच्चे पढऩे के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं और 12वीं पास युवाओं को भी बुलाया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों के बारे में रोजगार कार्यालयों से संपर्क साध कर जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...