
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 16 अक्टूबर को जुबीलेंटफ़ूड वर्क्स कंपनी की ओर से एक कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फ़ूड प्रॉडक्शन जनरल व्यवसाय में प्रशिक्षित युवक व युवतियां भाग ले सकती हैं, यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य इं. मनीष कुमार राणा ने दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि फ़ूड़ प्रॉडक्शन जनरल व्यवसाय में प्रशिक्षित युवक व युवतियां जिनकी उम्र 25 वर्ष है, इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी बारह हजार पांच सौ रुपये वेतन अदायगी के अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट, ड्रेस, टी शर्ट, ट्राउजर और सेफ्टी शूज इत्यादि भी उपलब्ध करवाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए संस्थान के फ़ूड़ प्रॉडक्शन जनरल व्यवसाय के अनुदेशक मनमोहन शर्मा जी के मोबाइल नंबर 9736080108 पर संपर्क कर सकते हैं।
