उपलब्धि: इंग्लैंड की कंपनी में ग्लोबल हैड बनीं नूरपुर की रिचा राणावत

--Advertisement--

Image

हिमाचल के नूरपुर की एक युवा बेटी रिचा राणावत हैं, जो इंग्लैंड में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अंतर्गत अवांडे कंपनी की ग्लोबल हैड बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। रिचा नूरपुर के कस्बा जसूर से संबंध रखती हैं तथा प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालविका पठानिया व गोविंद पठानिया की बेटी हैं।

नूरपुर- देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने विभिन्न कार्यों और अलग-अलग क्षेत्रों में देश ही नहीं, बल्कि विदेश में ख्याति प्राप्त की है। इनमें ऐसी ही एक शख्सियत नूरपुर की एक युवा बेटी रिचा राणावत हैं, जो इंग्लैंड में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अंतर्गत अवांडे कंपनी की ग्लोबल हैड बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

रिचा नूरपुर के कस्बा जसूर से संबंध रखती हैं तथा प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालविका पठानिया व गोविंद पठानिया की बेटी हैं। रिचा पूरे विश्व में फैली अपनी कंपनी की विभिन्न शाखाओं में की जाने वाली युवा आईटी दक्ष युवाओं को रखने के कार्य को अंजाम देती हैं। रिचा गत वर्ष इस कंपनी की यूरोप हेड बनी थी।

उनका कंपनी में आईटी क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी पुरुषों के बराबर के लिए विशेष प्रयास किए जाने को सराहा गया है। रिचा ने बताया कि अब उनकी कोशिशों के उचित परिणाम आने शुरू हो गए हैं तथा कंपनी ने उनके प्रयासों को सराहा है।  रिचा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह प्रतिदिन 18 से 20 घंटे का कार्य करती हैं।

इसके अलावा वह अपने परिवार तथा 9वीं में पढ़ रही बेटी की पढ़ाई पर भी ध्यान देती हैं। रिचा के अनुसार इंग्लैंड में एक अच्छी बात देखने को मिली है कि वहां लोग योग्यता को अहमियत देते हैं। भारत में कंपनी के काम से आए रिचा एक सप्ताह के अवकाश पर गत दिन अपने गृह कस्बा जसूर में पहुंची तो यहां के सामाजिक संस्थाओं व्यापार मंडल, पंचायत व मार्केट वेलफेयर कमेटी ने उनकी इस उपलब्धि के दृष्टिगत उनका अभिनंदन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...