सीर खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत

--Advertisement--

Image

जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से स्कूल और शादी समारोह में गए थे। लेकिन घर से निकलने के बाद दोनों अन्य दोस्तों के साथ सीर खड्ड में नहाने चले गए। खड्ड में जैसे ही यह युवक नहाने के लिए उतरे तो इनमें से दो युवक डूब गए। वहीं इनके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। 

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं की सीर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक घर से स्कूल आया था। दूसरा घर से शादी समारोह में काम करने के लिए गया था। पुलिस ने इस संदर्भ में घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से स्कूल और शादी समारोह में गए थे। लेकिन घर से निकलने के बाद दोनों अन्य दोस्तों के साथ सीर खड्ड में नहाने चले गए।

खड्ड में जैसे ही यह युवक नहाने के लिए उतरे तो इनमें से दो युवक डूब गए। वहीं इनके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। जब तक युवाओं को खड्ड से बाहर निकाला तक तक उनकी मौत हो चुकी थी।  दोनों युवक जमा एक के छात्र थे, एक घुमारवीं के निजी स्कूल में पढ़ता था और दूसरा सरकारी स्कूल में पढ़ता था।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मृतकों की पहचान अनीश लखनपाल पुत्र भगीरथ गांव व डाकघर कोठी  तहसील घुमारवीं व विपिन कुमार  पुत्र विजय पाल गांव पलसोटी तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। एक युवक का पिता घुमारवीं ट्रेजरी में कार्यरत है तथा दूसरे का दिहाड़ी मजदूरी करता है। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...