बड़भाग सिंह से माथा तक लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

ऊना जिला मुख्यालय के साथ सटे लालसिंगी के पास ऊना अंब रोड़ पर दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार 6 लोग सवार थे जिन्हे हल्की चोटें आई है और सभी श्रद्धालु इस हादसे में बाल-बाल बच गए। दिल्ली से श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों में नतमस्तक होने आये थे और वापिस दिल्ली जाते समय यह हादसा हो गया। कार सवार की माने तो एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे कार डिवाइडर के ऊपर उलटी हो गई। वहीं कार सवार की शिकायत पर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर जिला के बाबा बालक नाथ और अंब के मैडी स्थित बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने के बाद वापिस दिल्ली घर लौट रहा एक परिवार ऊना के लालसिंगी में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को चोटें पहुंची है, जिनका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली का एक परिवार बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद अंब के मैडी स्थित बड़भाग सिंह पहुंचा हुआ था। जहां पर माथा टेकने के बाद सोमवार सुबह कार में सवार होकर वापिस घर लौट रहे थे। कार सवार युवक ने बताया कि उनकी कार ऊना के लालसिंगी में पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पास लेते हुए कार को टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हुए है। वहीं डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...