मोदी हिमाचल को अपनी राजनीतिक नीव मानते है,वही हिमाचल मोदी की नींव हिलाएगा- कन्हैया कुमार

--Advertisement--

Image

सब सारी सरकारी संपत्ति बेच देंगे तो सरकारी मंत्री और सरकारी प्रधानमंत्री क्या करेगा – कन्हैया कुमार

फतेहपुर:- अनिल शर्मा

फतेहपुर में आज कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन हुआ जिसमें प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला,कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, फतेहपुर चुनाव प्रभारी चौधरी चन्द्र कुमार सहित सहित अन्य नेता मौजूद रहे इस मौके पर फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने सभी नेताओं का स्वागत किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि यहां से लोग उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएंगे।

इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में महंगाई,वेरोजगरी बढ़ी है जिससे लोग तंग है और केंद्र सरकार सरकारी संपतियों को बेच रही है। वही उन्होंने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि घर घर जाके भवानी पाठानिया के लिए प्रचार कर ओर आम जनता को महंगाई के बारे में जागरूक करें , उन्होंने कहा कि ये आम कार्यकर्ता का चुनाव है ।

इस अवसर पर कन्हैया कुमार ने कहा कि आज लोग केंद्र सरकार की नीतियों से तंग है और यह सरकार सरकारी संपतियों को बेच रही है जिससे देश का नुकसान हो रहा है , रेल और जहाज बेचे जा रहे है तो रेल मंत्री क्या करेगा और जब सभी सम्पत्तियां बेच दी जाएगी तो सरकारी मंत्री और प्रधानमंत्री का क्या काम रहेगा उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि के साथ साथ वीर भूमि भी है और इस भूमि के जवानों को वन रैंक वन पेंशन क्यो नही दी जा रही|

मोदी कहते है कि मैं हिमाचल के प्रभारी हु ओर मेरी राजनीति की नींव यही से शुरू हुई है तो उनकी इस राजनीतिक नीव को हिलाने का काम भी हिमाचल ही करेगा , आज गैस सिलेंडर 1000 का मिल रहा है आज पैट्रोल 100 रुपये लीटर है बात मुद्दों की करने के बजाए सरकार इधर उधर की बात करती है जिसे जनता अब जान गई है और चुनावो में सरकार को जवाब देगी|

वही उन्होंने कहा कि सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नही निकल रहे वे चाहते है सब कुछ वही आ जाए जबकि कांग्रेस ने हिमाचल निर्माण से लेकर विकास तक सब काम किया है| आज सीएम बोल रहे है कि वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रहे है और परिवार बाद चल रहा है जबकि भाजपा इसके खिलाफ है , तो सीएम व भाजपा बताए कि अनुराग ठाकुर भी तो अपने पोता धूमल के नाम पर वोट मांग कर जीते है उसे परिवार वाद नही कहते है क्या ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...