महावीर युवक मंडल राम लीला कल्व लुधियाड़ में हुआ धनुष यज्ञ एवं राम – सीता विवाह

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

महावीर युवक मंडल राम लीला कल्व लुधियाड़ में चौथे दिन रविवार को रामलीला भव्य मंच में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया| सीता द्वारा धनुष की पूजा की गई तथा राम लक्ष्मण मुनियों संग जनकपुरी पहुंचते हैं| धनुष यज्ञ में बड़े बड़े राजा महाराजा के साथ रावण भी पहुंचा लेकिन भगवान शिव का विशाल धनुष कोई नहीं उठा सका और कई राजा महाराजा निराश होकर चले गए|

फिर विश्वामित्र की आज्ञा से प्रभु श्रीराम जी ने धनुष तोड़ दिया धनुष के तोड़ते उन पर फूलों की वर्षा हुई और मंच के सामने बैठे दर्शकों ने प्रभु श्रीराम जी का जयकारा लगाया और पूरा राम लीला मैदान जयकारों से गूंज उठा| उसी के दौरान प्रभू श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ|

इस मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए काफी संख्या में लोग राम लीला देखने के लिए रामलीला मैदान लुडियाड़ में पहुंचे थे स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के लोग भी रामलीला देखने के लिए पहुंचते हैं रमन शर्मा जो किं दशरथ का रोल अदा कर रहे हैं और कहा कि लोग भारी से भारी संख्या में रामलीला देखें के लिए आए और आगे भी इसी तरह छोटे कलाकारों का हौसला बढ़ाएं।

इस मौके पर रमन,अंशु,अमित,अनु,मुनीश, अबू,बिट्टू प्रधान , सोनी, शेखर,अतुल,अक्षय, टीटू,रजत, अंशु चौधरी,विकास,तुषार,लकी,चंदन,गौरव,पंकज,बंटी, गोरख राम,लागू भाई, आदि मौजूद रहे|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...