
अम्ब की टकारला पंचायत के शिवनगर गांव में आपसी विवाद के चलते एक पड़ोसी परिवार ने मिलकर घर में अपने काम में व्यस्त देवरानी और जेठानी के साथ गाली गलौज की और तैश में आकर उनके घर की रसोई में चूल्हे की चिमनी भी तोड़ डाली।
ऊना- अमित शर्मा
अम्ब की टकारला पंचायत के शिवनगर गांव में आपसी विवाद के चलते एक पड़ोसी परिवार ने मिलकर घर में अपने काम में व्यस्त देवरानी और जेठानी के साथ गाली गलौज की और तैश में आकर उनके घर की रसोई में चूल्हे की चिमनी भी तोड़ डाली।
मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने की है। उनका कहना है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत मिलने पर इस वारदात में शामिल आरोपित पड़ोसी परिवार सहित आठ लोगों के खिलाफ घर में तोड़फोड़ सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टकारला पंचायत के शिवनगर निवासी पीड़ित सुनीता का कहना है कि शनिवार देर शाम वह अपने कमरे में काम में व्यस्त थी और उसकी जेठानी रसोई में अपना काम निपटा रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी परिवार के लोग ईंट और डंडों से लेस होकर उनके आंगन में आए और गाली गलौज करने लगे। यह देखकर जब वह कमरे से बाहर गई तो आरोपित उसके साथ भी उलझ पड़े।
यह देखकर उसकी जेठानी भी बाहर आई तो आरोपितों ने उसके साथ भी गाली गलौज की। यही नहीं आरोपित उन्हें जान से मारने की भी धमकियां दी और इसी बीच आरोपितों ने रसोई की छत पर चूल्हे की चिमनी भी तोड़ दी।
उधर, कार्यवाहक डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि टकारला में गाली गलौज और घर में तोड़फोड़ को लेकर एक महिला की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित परिवार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
