जस्टिस मोहम्मद रफीक हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

कुछ दिन पहले सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने जस्टिस मोहम्मद रफीक को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से हिमाचल हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। साथ ही हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की भी अधिसूचना जारी कर दी है। 

शिमला- जसपाल ठाकुर 

जस्टिस मोहम्मद रफीक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुछ ही दिन पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की भी अधिसूचना जारी कर दी है। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक राजस्थान के मूल निवासी हैं।

इनका जन्म 25 मई, 1960 को हुआ। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने जयपुर यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री प्राप्त कर राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की शुरू की।

15 मई, 2006 को इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त नियुक्त किया गया। ये दो बार अलग-अलग समय पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं। 13 नवंबर, 2019 को न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

27 अप्रैल, 2020 को इन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। 3 जनवरी, 2021 को इन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...