असंगठित श्रमिकों के बनेंगे यूनीक आई डी श्रम कार्ड, लोक मित्र केन्द्रों मे शुरू हो चुका है काम : सी आर ठाकुर

--Advertisement--

Image

देहरा-शीतल शर्मा

एक प्रैस वार्ता के दौरान छुनकू राम ( सी आर ठाकुर) जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर काँगड़ा ने पंचायत और नगर निगम प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे अपनी पंचायत व नगर निगमों मे कैम्प करवाकर भी लोक मित्र केन्द्रों का सहयोग करें, और अपने क्षेत्र के पात्र लोगों को रजिस्टरेशन करने के लिए प्रेरित करें ताकि उनको इस योजना का लाभ मिल सके।

असंगठित क्षेत्र के कामगारों का भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा एक यूनीक आई डी कार्ड लोक मित्र केन्द्र मे निशुल्क बनाया जाएगा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का एक साल के लिए मिलेगा लाभ। काँगड़ा जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का यूनीक आई डी कार्ड बनाने का काम लोक मित्र केन्द्रों मे शुरू हो चुका है। सरकार का यह आई डी कार्ड बनाने के पीछे मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ देना है।

यह कार्ड बनाने वाले श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का एक साल के लिए मुफ्त लाभ दिया जायेगा। जिले के सभी लोक मित्र केन्द्रों पर यह कार्ड मुफ्त मे बनाए जायेंगे। इसके लिये 16 से 59 साल के वे सभी लोग पात्र होंगे जो आयकर टैक्स के दायरे मे न आते हों और ई पी एफ का लाभ न ले रहें हों इसमे असंगठित मजदूरों के कार्य के अनुसार विभाजन कर खाका तैयार किया जाएगा, ताकि उनके कल्याण के लिये योजनाएं बनाकर उनको क्रियान्वित किया जा सके।

कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री छुनकू राम व जितेन्दर कपिल ने बताया की लोक मित्र केन्द्रों मे यह कार्ड निशुल्क बनाए जायेंगे। यदि इस यूनीक आई डी कार्ड मे आवेदक बाद मे कोई अपडेट करवाता है तो उसे 20 रूपये खुद वहन करने होंगे।

आवेदन के लिये जरुरी कागजात

आवेदक के पास आधार कार्ड नम्बर होना चाहिये, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

यह लोग कर सकते हैं पंजीकरण

छोटे किसान, छोटे दुकानदार पशु पालक, रेह्डी फडी वाले, मोची, ऑटो चालक मनरेगा वर्कर, घरों मे काम करने वाले मजदूर, मिस्त्री बारबर, ऐसे मजदूर जो किसी संगठन के साथ न जुडे हों और ई पी एफ व ई एस आई के मेम्बर न हों वे सब अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक छुनकू राम ने बताया कि हमारे हर कामन सर्विस सेंटर पर इसकी रजिस्टरेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कामगारों से अपील की है की वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र पर जाकर निःशुल्क अपने आपको रजिस्टर करवायें और इस योजना का लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...