चंबा में कार दुर्घटनाग्रस्त मां की मौत, पिता व बेटा घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा-सेरी-उटीप मार्ग पर वीरवार देर रात दर्दनाक घटना पेश आई है। उटीप के पास एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान इंद्रा देवी पत्नी तिलक राज गांव मनोग डाकघर कुम्हारका तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। घटना में पिता तिलक राज व पुत्र अनिल कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दंपती व बेटा आल्टो कार में सवार होकर घर जा रहे थे। जब यह कार उटीप के पास पहुंची तो चालक ने अचानक कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क से उतरकर करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना को लेकर लोगों को सूचित किया।

दुर्घटना का पता चलने के साथ ही आस-पड़ोस के लोग गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना चंबा से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची व लोगों की सहायता से सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाने के साथ इलाज के लिए मेडिकल कालेज चंबा लाया। वहां पर चिकित्सकों ने इंद्रा देवी देवी को मृत घोषित कर दिया।

घटना में गंभीर घायल हुए इंद्रा के पति को मेडिकल कालेज चंबा में उपचार देने के साथ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया है। घायल बेटे अनिल कुमार का इलाज मेडिकल कालेज चंबा में चल रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है।
घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा एस आरुल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि चंबा-सेरी-उटीप मार्ग पर देर रात आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई है जबकि पिता व पुत्र घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...