शिमला घूमने आए उत्‍तर प्रदेश के पर्यटकों से धोखाधड़ी, पैकेज के नाम पर हुई ठगी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला घूमने आए पर्यटकों से पैकेज टुअर के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में हबीब अहमद पुत्र हमीद उल्लाह निवासी फतेहपुर, डाकघर रगोल, तहसील मौधा, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) ने बताया है कि वह दो अगस्त को शिमला पत्नी के साथ घूमने आए थे।

शिमला के मालरोड पर उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को गाइड बताया। उसने बताया कि वह होटल का एनुअल जुबली कार्यक्रम मना रहे हैं। इसके लिए पर्यटकों के लिए पैकेज आफर कर रहे हैं। गाइड के कहे अनुसार वह होटल में पहुंचे। यहां पर रौनक और अजय नाम के व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई।

उन्होंने एक फ्राड कंपनी हयात वैकेशन क्लब बताकर उन्हें सालाना पैकेज बताया। उन्होंने इसके लिए पैसे भी ट्रांसफर किए। बाद में पता चला कि इस नाम से कोई पैकेज नहीं है न ही क्लब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी पैकेज टुअर के नाम पर पंजाब के दंपती से ठगी का मामला सामने आया था। दोबारा इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। डीएसपी सिटी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...