सीएम जयराम बोले- सब्र रखें विक्रमादित्य, हमने बोलना शुरू किया तो सुनना मुश्किल होगा

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेरचौक अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे 3100 मीटर का बनेगा। इस रनवे पर बड़ा जहाज भी उतर पाएगा। लीडार सर्वे में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हरी झंडी दे दी गई है। तीन दिन पहले इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार के पास पहुंच गई है। सीएम ने विक्रमादित्य पर निशाना साधाते हुए कहा कि सब्र रखें तो अच्छा रहेगा। हमारी मंशा है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हों। कहने के लिए बहुत कुछ है, अगर बोलना शुरू किया तो सुनना मुश्किल होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर से हम सबको परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ रहा। बड़े वरिष्ठ नेताओं ने मंडी का प्रतिनिधित्व किया। वीरभद्र रहे, महेश्वर सिंह रहे लेकिन सबसे अधिक मार्जन से जीत का रिकॉर्ड रामस्वरूप ही बना पाए। उनको विन्रम श्रद्धाजंलि है। 20 विधान सभा क्षेत्र चुनाव के दौर से गुजरेंगे। एक तिहाई हिमाचल परीक्षा के दौर से गुजर रहा है। भगवान यही चाहता है कि मजबूती से फिर वापस आएं।

ऐसा पहली बार है कि हिमाचल में पहली बार एक साथ चार उपचुनाव है। मंडी की जनता जब साथ है तो सभी परीक्षाओं के दौर से सफल होकर निकलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के निर्णय के बाद ब्रिगेडियर खुशाल नामांकन के लिए आए हैं।  हिमाचल में भाजपा के चार साल के कार्यकाल में बेहतर काम किया गया है। कोविड में विकास थमने नहीं दिया। विरोधी कहते हैं कि हमने कुछ नहीं किया।

लेकिन कोई भी ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं जहां विकास न हुआ हो। इसके आंकड़े प्रस्तुत कर सकता हूं। विपक्ष मुद्दाविहीन है। महंगाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंकुश लगाने की कोशिश में कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में हों। हम किसी के खिलाफ नहीं बोलेंगे, कल जो यहां आ रहे हैं उनपर निर्भर रहेगा कि हम क्या बोलेंगे। जब हमने बोलना शुरू किया तो उनको सुनना मुश्किल होगा। कभी गिद्ध दृष्टि, कभी कर्मचारी पटक-पटक कर पिटेंगे कहने वाले सयम रखें। हमारे पास बोलने के लिए भी बहुत कुछ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...