फतेहपुर विधानसभा में 96 मतदाताओं के वोट के लिए नाव से जाएगी पोलिंग पार्टी

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनावों के दौरान एक बूथ पर पोलिंग पार्टी नाव से मतदान केंद्र पर पहुंचेगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भी पोलिंग पार्टी के लिए व्यवस्था की जा रही है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में टापूनुमा स्थान सतकुठेड़ा बूथ पर टीम को भेजने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डी.सी. कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि फतेहपुर के सतकुठेड़ा में बूथ नंबर-105 के तहत 96 मतदाता हैं। इनके लिए सराय में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। उप-चुनाव में विधानसभा क्षेत्र के हर मतदाता को उनके मताधिकार के प्रयोग को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सतकुठेड़ा में नाव से पोलिंग पार्टी को भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...