घर से दूध लेने के लिए निकले 60 वर्षीय किशोरी लाल लापता, नहीं लगा कोई सुराग

--Advertisement--

Image

नैहरनपुखर- आशीष कुमार

हार मिटा नैहरनपुखर से 60 वर्षीय बुजुर्ग किशोरी लाल शर्मा पांच अक्टूबर को सुबह छह बजे से अपने घर से अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हैं। किशोरी लाल शर्मा के बेटे सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि बीते कल सुबह छह बजे के करीब हर रोज की तरह उनके पिता दूध लेने घर से थोडी दूर पड़ोसियों के घर गए थे, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नही लौटे है। लापता हुए किशोरी लाल शर्मा थोड़ा मानसिक तौर पर परेशान भी बताए जा रहे है।

सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि वहां दूध लेने के करीब एक घंटे तक पिता घर वापस नहीं लौटे तो उसी वक्त समूचे इलाके भर व रिश्तेदारों के वहां छानबीन की। लेकिन उनका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। थकहारकर उन्होंने  इस बारे पुलिस थाना देहरा में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस भी लापता किशोरी लाल को तलाशने में मदद कर रही है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लापता हुए किशोरी लाल शर्मा को ढूंढने में उनकी मदद की जाए।

सुशील कुमार ने तमाम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को भी इनकी सूचना मिले तो 98165 47447 या पुलिस थाना देहरा मे 01970 233110 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस थाने से व अन्य लोगों से आग्रह किया है कि जैसे ही कोई सुराग लगे या जानकारी हो तो उन्हें जरूर सूचित करें। अपने स्तर पर नाते रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर वह खुद भी उन्हें तलाश रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...