नूरपुर ब्लॉक के तहत आते वार्ड नम्बर 17 जाच्छ वार्ड में बीडीसी चुनाव में पारुल सिंह रही विजयी

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर ब्लॉक के तहत आते वार्ड नम्बर 17 जाच्छ वार्ड में बीडीसी चुनाव में पारुल सिंह विजयी रही। पारुल सिंह ने दो अन्य उम्मीदवारों को हराते हुए 17 मतों से जीत हासिल की। महिला आरक्षित इस सीट पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे। पारुल सिंह को 1088, मीनू देवी को 1071, अनु को 711 मत पड़े। वहीं 4 मत नोटा थे।

इस बारे अधिक जानकारी हुए एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज ने बताया कि वार्ड नम्बर 17 के तहत तीन पंचायतों में बीडीसी सीट के लिए मतदान किया गया था। इस दौरान कुल 2874 मतों की गणना में पारुल सिंह विजयी रही।गौरतलब है कि पहले हुए बीडीसी चुनावो में सुदेश कुमारी जाच्छ वार्ड से विजयी रही थी लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो जाने से यह सीट खाली हो गई थी।

जिसके बाद इस उपचुनाव में उनकी बेटी ने इस सीट से नामांकन भरा और जीत दर्ज की। अपनी जीत पर पारुल सिंह ने कहा कि इस जीत का श्रेय वह अपने भाई अमन सिंह और लोगों को देना चाहती हैं जिन्होंने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी स्वर्गीय माता को समर्पित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जल शक्ति विभाग में ‘साहबशाही’ का आरोप: कर्मचारियों से घर और खेत के काम करवाने की शिकायत

हिमखबर डेस्क अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे कर्मचारियों...

पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

हिमखबर डेस्क उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत स्थित विश्व प्रसिद्ध...

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पास ही मिली चिथड़े उड़ी लाश, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क पंजाब के पटियाला जिले में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर...