चार साल बीत जाने पर भी देहरा कॉलेज को नहीं मिला अपना भवन और पूरा स्‍टाफ

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

राजकीय महाविद्यालय देहरा स्थापना के चार साल बीत जाने के बाद भी उधारी के भवन में चल रहा है। कॉलेज के लिए जमीन तो अलाट हो चुकी है, लेेकिन विभिन्न विभागों की औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से इसकी इमारत का काम शुरू नहीं हो पाया है। इस समय कालेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा के परिसर में अस्थायी रूप से चल रहा है।

उपमंडल मुख्यालय में इस कालेज की घोषणा 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी। इसके बाद लड़कों के सीनियर सेकेंडरी के तीन कमरों में कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया गया। मौजूदा समय में कॉलेज में 215 विद्यार्थी हैं।

अब कक्षाओं, पुस्तकालय और कार्यालय आदि का संचालन स्कूल के छह कमरों में होता है। कॉलेज के भवन के लिए देहरा-बनखंडी रोड पर भूमि चिन्हित की गई है। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी भवन निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

कॉलेज में हिंदी और राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता का एक-एक पद स्वीकृत है, लेकिन फिलहाल यह दोनों पद खाली हैं। कामर्स डिपार्टमेंट में भी स्वीकृत दो पदों में से एक खाली है। जबकि अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और इतिहास के लिए स्वीकृत पदों जितने शिक्षक हैं। यहां देहरा के साथ ही सुनहेत, बनखंडी, मूहल, हार, नौशहरा, पाइसा, धवाला, बाड़ी, बौंगता, कथोग आदि तक के छात्र शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं।

यह बोले प्राचार्य डा. बलवंत सिंह ठाकुर

कॉलेज में स्टाफ आदि की नियुक्ति को लेकर विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। पुस्तकालय में आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकों और कंप्यूटर आदि के लिए फंड जारी हो चुका है। भवन निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...