भागे विवाहित महिला और पुरुष ने धर्मशाला के होटल में निगला जहर, दोनों के हैं दो-दो बच्‍चे

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला ऊना के पंजाेआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्‍महत्‍या कर ली। दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और वीरवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान राजीव कुमार निवासी पंजोआ ऊना और महिला की पहचान काजल निवासी पंजोआ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राजीव कुमार शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्‍नी भी अध्‍याप‍िका है।

वहीं काजल देवी का अंबोटा ऊना में मायका था और पंजोआ में उसकी शादी हुई थी। काजल की शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले रिश्‍तेदारों ने इन्‍हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद घर में काफी विवाद हुआ व दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया।

वहीं एएसपी कांगड़ा रघु के नेतृत्व में सदर थाना धर्मशाला की टीम घटनास्थल का जायजा ले रही है और दोनों मृतकों के स्वजनों को बुला लिया गया है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि एक निजी होटल जोकि धर्मशाला के काला पुल के नजदीक स्थित है में महिला और पुरुष के शव बरामद हुए हैं| कमरे में शवों के पास सल्फास के पैकेट एवं शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है, दोनों के सुसाइड करने का क्या कारण है इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा| कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...