जसूर स्थित वर्कशॉप में धरने पर बैठे पीसमील कर्मचारियों को कांग्रेस ने दिया समर्थन

--Advertisement--

Image

धरने पर बैठे पीसमील कर्मचारियों को कांग्रेस ने दिया समर्थन,पूर्व विधायक अजय महाजन ने धरने पर बैठे पीसमील कर्मचारियों की मांगों को सुना

नूरपुर-देवांश राजपूत

एचआरटीसी वर्कशाप जसूर में धरने पर बैठे पीसमील कर्मचारियों को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने जसूर स्थित वर्कशॉप में धरने पर बैठे पीसमील कर्मचारियों की मांगों को सुना।

इस बारे अधिक जानकारी देते हुए अजय महाजन ने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश के पीसमील कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के एमडी के समक्ष इन लोगों ने अपनी मांगों को रखा था जिसे लेकर इन्हें आश्वासन दिया गया था की इनकी मांगे मान ली जाएंगी।

महाजन ने बताया कि पीसमील कर्मचारी 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले को अनुबंध आधार पर तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इनकी कोई बात नही सुन रही। महाजन ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार पीसमील कर्मचारियों की मांग को पूरा करने में असफल रहती है तो आने वाले समय मे कांग्रेस सरकार इनकी मांगों को पूरा करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...