एचआरटीसी कर्मियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर,लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने में एचआरटीसी कर्मियों का विशेष योगदान: राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एव खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा लोगों को बेहतर एवम आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में एचआरटीसी कर्मियों का विशेष योगदान रहता है । यह विचार उन्होंने आज बुधवार को उपमंडल के तहत बरमोली स्थित आनंद उत्सव पैलेस में एचआरटीसी पठानकोट डिपू के कर्मियों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करते हुए व्यक्त किये।

वन मंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क मार्ग और परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जहां परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक गंभीर चनौती है। परन्तु, इसके बावजूद भी निगम के कर्मियों का इन क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था के नियमित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन उसके बावजूद प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि निगम के कर्मियों को समय पर वेतन मिले, जिससे उनके परिवारों को किसी भी आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मियों ने कोरोना महामारी के दौरान देश के अन्य राज्यों में फंसे हिमाचल वासियों को घर लाने के अतिरिक्त प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है।

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी कर्मियों व पेंशनरों की समस्याओं के निपटारे के प्रति गंभीर है। उन्होंने कर्मियों को उनकी उचित मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का भी भरोसा दिया। इससे पहले, हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधक राजिंदर पठानिया ने वन मंत्री का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद
आरएम पठानकोट राजिंदर पठानिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, भू-सरंक्षण अधिकारी शैलेश पाल सूद, अनोह पंचायत के प्रधान संसार चंद, जसूर पंचायत के उप प्रधान शशि कांत शर्मा, हिमाचल परिवहन निगम कल्याण संघ के अध्यक्ष विवेक गुलेरिया, सदस्य रणजोध सिंह, अशोक कुमार, प्रहलाद सिंह, कुलदीप सिंह, राजपाल, रमेश कुमार, समीर खान, राम भजन, राजिंदर गुलेरिया, परिवहन निगम पेंशनर कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष जोगिंदर पठानिया, सदस्य जोगिंदर पठानिया, रछपाल धीमान, कृपाल पठानिया सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...