धर्मशाला ब्‍लॉक के पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों के आगे झुका प्रशासन, सचिव का तबादला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

अंतत: धर्मशाला ब्लॉक के प्रधान-उपप्रधान संघ के आगे जिला प्रशासन को झुकना पड़ा है। हालांकि संघ की ओर से एडीएम कांगड़ा को सौंपे ज्ञापन में दिए गए धरने और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी के बाद मंगलवार देर शाम ही ढगवार पंचायत के सचिव का तबादला कर दिया गया था।

लेकिन संघ के पदाधिकारियों को सूचना न होने के चलते उन्होंने बुधवार सुबह 11 बजे से संघ अध्यक्ष एवं बाघनी पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार धीमान के नेतृत्व में डीसी आफिस परिसर में धरना शुरू कर दिया और करीब सवा घंटें तक धरना चला।

जिसमें जमकर नारेबाजी प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ की गई। इसके बाद एडीएम कांगड़ा मौके पर पहुंचे और उन्होंने तबादला की प्रति संघ के पदाधिकारियों को दिखाई। जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने अपना धरना खत्म किया वापस लौट गए।

ये रहे धरने में शामिल

धरने में ढगवार पंचायत प्रधान सुषमा देवी, मंदल पंचायत प्रधान रणजीत चौधरी, मनेड पंचायत मलकीत सिंह, तंगरोटी खास योगेश कुमार, तंगरोटी शारदा देवी, पासू सुमित कुमार, सुक्कड़ श्याम लाल, रसेहड़ आशीष कुमार, झियोल मंजीत सिंह, चैतडू सीमा देवी, बगली शालिनी, पद्दर इंदु, सौकणी दा कोट अमर सिंह, बल्ला जदरांगल रीता देवी, गगल रेनु पठानिया, कंड करड़ियाडा सरला देवी, टऊ की शालिनी, झियोल की रचना, टंग नरवाणा का संतोष कुमार, रक्कड़ पंचायत इंदु शर्मा, अंदराड़ शालू देवी। नरवाणा खास सरिता देवी। व सभी उपप्रधान, बरवाला गुरवचन कुमार सहित उपप्रधान भी शामिल हुए।

ये था मामला

विकास खंड धर्मशाला के तहत पंचायत ढगवार के सचिव के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोलते हुए मनमर्जी व दुर्व्यवहार पर एक माह पहले उपायुक्त कांगड़ा को पंचायत प्रधान-उपप्रधान संघ ने ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था और मामला एडीसी को भेजने की बात की थी। सोमवार को संघ पदाधिकारियों ने एडीसी से मुलाकात की, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा। इस कारण संघ पदाधिकारियों ने एडीएम कांगड़ा को मंगलवार को ज्ञापन सौंप धरने सहित सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी थी।

धर्मशाला ब्लॉक पंचायत प्रधान-उपप्रधान संघ के अध्‍यक्ष सुरेश कुमार धीमान ने कहा कि सचिव के तबादले की मांग को लेकर सुबह 11 बजे डीसी आफिस परिसर में धरना शुरू कर दिया गया। करीब सवा घंटें धरना चला। इसके बाद एडीएम कांगड़ा ने तबादला आदेशों से अवगत करवाया और संघ ने भी धरना खत्म कर दिया। संघ की मांग अनुसार सचिव को पंचायत में नहीं लगाया जाए की थी। अब सचिव को डीआरडीए में स्थानांतरित किया गया है।

एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर का कहना है कि संघ के मंगलवार को ज्ञापन दिए जाने के बाद उपायुक्त कांगड़ा से विचार विमर्श के बाद मंगलवार की शाम को ही सचिव का तबादला कर दिया था। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। जिसके बाद उन्होंने भी धरना खत्म कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...